फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरी में दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव छतरी में एक परिवार के दो पक्षों में शुक्रवार को दोनों पक्षों में फिर से मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने जानलेवा हमले में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

गांव छतरी निवासी महीपाल सिंह के अनुसार सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी घर में काम कर रही थी। परिवार के मंगू व मांगेराम पुत्रगण खेमचंद, जयपाल पुत्र खेमचंद, सुमन पत्नी मंगूराम, नितिन व कालू पुत्रगण मंगूराम, मोनिका पत्नी कालू आदि घर में घुस आए। वे उसकी पत्नी को गालियां देने लगे। आरोप है कि पीड़ित की पत्नी ने विरोध किया तो सभी ने उसकी पत्नी सुनीता, भाभी सोनी पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, नितिन पुत्र मंगू ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की। पीड़ित ने उनके खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें