फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान के कब्जे को लेकर भाइयों में संघर्ष, रियाजुद्दीन समेत चार लोग घायल

Mon, 29 May 2023 04:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मकान के कब्जे को लेकर भाइयों के बीच संघर्ष हो गया। हमले में एक पक्ष से रियाजुद्दीन और उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में न्यू इस्लाम नगर लक्खीपुरा में मकान के कब्जे को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों में संघर्ष हो गया। मारपीट के बाद जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-28 न्यू इस्लाम लक्खीपुरा निवासी रियाजुद्दीन ने बताया कि उसका बड़ा भाई नवाजुद्दीन व नवाबुद्दीन उसके 150 गज के मकान में अपना हिस्सा बताकर कब्जा करना चाहता है। रविवार शाम चार बजे नवाबद्दीन अपने बेटों यूनुस, शोएब, रशीद, साजिद, यूनुस के साथ उसके मकान पर पहुंचा और उसके परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान रियाजुद्दीन उसके बेटे रिहान व समद, बेटी सना और आसमा गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सहारनपुर में गुर्जर-राजपूत समाज में तनातनी, सीमाएं सील, अतुल प्रधान की पुलिस से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि विशेष:  ईमानदारी की मिसाल थे चौधरी चरण सिंह, निधन के समय खाते में थे मात्र 470 रुपये

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें