फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से बनता है प्रभावशाली व्यक्तित्व : मदीहा शाह रसूल

विज्ञापन
सरधना। सेंट जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एनएसएस के अंतर्गत करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया
विज्ञापन
आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से बनता है प्रभावशाली व्यक्तित्व : मदीहा शाह रसूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सेंट जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर के पांचवें दिन कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। छात्राओं को व्यक्तित्व विकास विषय पर प्रेरणादायक जानकारी दी गई। प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना लुईस के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि इमेज कंसल्टेंट और मदीहा शाह रसूल उपस्थित रहीं। मदीहा शाह रसूल ने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व केवल बाहरी रूप तक सीमित नहीं होता, बल्कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, प्रभावी संचार और व्यवहार कुशलता भी इसका अहम हिस्सा हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं को पहचान कर उन्हें विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी उतना ही आवश्यक है क्योंकि प्रभावशाली व्यक्तित्व ही व्यक्ति को समाज में विशिष्ट पहचान दिलाता है। प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतू, शबाहत अंसारी, उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें