फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हादसे में परिचालक की मौत, 24 घंटे बाद भी ट्रक चालक का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- वलीदपुर में रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद पुलिस जांच पर उठे सवाल
विज्ञापन

- सीसीटीवी से खुल सकता है फरार चालक का रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। वलीदपुर गांव के सामने मेरठ-रुड़की हाईवे पर रोडवेज बस और खड़े ट्रक की भिड़ंत में महिला परिचालक की मौत के बाद भी पुलिस फरार चालक तक नहीं पहुंच सकी है। हादसे को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है लेकिन ट्रक चालक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
शुक्रवार सुबह घने कोहरे के दौरान ऋषिकेश से मेरठ आ रही रोडवेज बस हाईवे किनारे खड़े रोड़ी से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि परिचालक साइड से बस के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में महिला परिचालक अपूर्वा (22) की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन अभी तक फरार चालक का पता नहीं चल पाया है। हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से ट्रक के नंबर के साथ चालक के भागने की दिशा का सुराग मिल सकता है। इसके अलावा हादसे के बाद मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर भी चालक तक पहुंचा जा सकता है।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें