सरधना। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मेरठ के निर्देश पर शुक्रवार को सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में भ
भूकंप और अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में भूकंप और अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें एनएसएस की यूनिट-1 और यूनिट-2 की स्वयंसेविकाओं ने भाग लेकर आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्वयंसेविकाओं को भूकंप व आग जैसी आपदा के दौरान तत्काल और सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया करने के लिए तैयार करना रहा। एसडीएम के मार्गदर्शन में स्वयंसेविकाओं को आपदा के समय सजग रहने, निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करने और सामूहिक रूप से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने की जानकारी दी गई। अभ्यास के दौरान स्वयंसेविकाओं को आपात स्थिति में अनुशासन बनाए रखने, त्वरित निर्णय लेने और जरूरतमंदों की मदद करने के तरीकों से अवगत कराया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से स्वयंसेविकाओं में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सामुदायिक सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतू और शबाहत तथा एसजेएसईपी समन्वयक डॉ. मोनिका शर्मा और मनु के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।