फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेयरियों के गोबर और गंदे पानी से बिगड़ रहे हालात, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिठलोकर में पशुओं के अपशिष्ट के निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी, अधिकारियों से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पिठलोकर गांव में संचालित डेयरियों से निकलने वाले गोबर और पशुओं के अपशिष्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में जगह-जगह गंदगी फैलने से लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में दिक्कत हो रही है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई स्थानों पर भैंसों और अन्य पशुओं को रखकर डेयरियां चलाई जा रही हैं। इनके संचालकों की ओर से गोबर, मल-मूत्र और अन्य अपशिष्ट के निस्तारण का उचित इंतजाम नहीं किया गया है। आसपास के इलाकों में गंदगी फैल रही है और ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 27 अक्तूबर को अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र के साथ ग्रामीणों ने कुछ डेयरी संचालकों की सूची भी संलग्न की है। उनका कहना है कि समस्या केवल सूची में शामिल डेयरियों तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में अन्य स्थानों पर भी पशुपालन के नाम पर डेयरियां संचालित हो रही हैं, जहां साफ-सफाई और अपशिष्ट निस्तारण के इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पूरे गांव में संचालित डेयरियों की जांच कराने और नियमों का पालन नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को गंदगी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें