फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिसोरी में जहर खाने से अनुसूचित जाति की युवती की हालत बिगड़ी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- हापुड के ध्यानार्थ
विज्ञापन


प्रेमी के परिजनों पर लगाया जहर देने का आरोप, समझौते के लिए युवती का बुलाया था घर

पुलिस ने युवती को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसोरी में शनिवार दोपहर हापुड़ निवासी अनुसूचित जाति की एक युवती की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। तड़पती युवती को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवती ने आरोप लगाया कि प्रेमी लव अधाना के परिजनों ने उसे जहर दिया है। पुलिस ने प्रेमी के परिजनों को हिरासत में ले लिए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, जिला हापुड़ की एक 19 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती का काफी समय से गांव जिसोरी निवासी लव अधाना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह लव अधाना पर शादी का दबाव बना रही थी। लव अधाना के परिजन अलग जाति में शादी से इनकार कर रहे थे। युवती शनिवार को गांव जिसोरी में लव अधाना के घर पहुंच गई। यहां जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ गई और वह तड़पने लगी। ग्रामीणों ने तुरंत मुंडाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को किठौर सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि उसे शनिवार को लव अधाना के परिजनों ने फैसले के लिए बुलाया था। जान से मारने की नीयत से पानी में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। लव अधाना के दो परिजनों को हिरासत में ले लिया गया है।
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि युवती को फैसला करने के बहाने आरोपी लव अधाना के परिजनों ने बुलाया था। मौके पर हुई कहासुनी में जहरीला पदार्थ देने की बात सामने आ रही है जिसमें युवती की तहरीर पर नामजद आरोपी गजन अधाना व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। युवती सही है। संबंधित धाराओं में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



एक हफ्ते पहले ही डासना जेल भेजा गया था आरोपी प्रेम लव अधाना
पुलिस के अनुसार, युवती की तहरीर पर हापुड़ पुलिस ने लव अधाना को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में एक सप्ताह पूर्व जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार लव अधाना के जेल जाने के बाद भी युवती उसे संपर्क में है। जेल में भी वह लव अधाना से मिलकर आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें