फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड ट्रॉमा सेंटर में गोवंशों की हालत खराब, एक और की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दुर्घटनाओं में घायल गोवंशों का ठीक से इलाज न मिलने के कारण सूरजकुंड स्थित ट्रॉमा सेंटर में उनकी हालत और खराब हो रही है। शनिवार को इलाज के दौरान एक और गोवंश ने दम तोड़ दिया। पार्षदों ने अपर आयुक्त को साक्ष्य दिखाते हुए तीन दिन पहले पांच गोवंश की मौत होने का दावा किया है, जबकि नगर निगम सिर्फ दो गोवंशों की मौत होना बता रहा है। फिलहाल इसकी जांच जारी है। सोमवार को अपर आयुक्त अमित सिंह अपनी रिपोर्ट कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद को सौंपने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अपर आयुक्त अमित सिंह ने शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया था। यहां रजिस्टर में अनियमितताएं मिली थीं। यहां न तो गोवंशों के लाने का सही रिकॉर्ड दर्ज मिला और न ही इलाज का स्पष्ट ब्योरा। इस पर अपर आयुक्त ने नाराजगी जताकर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाया था। शनिवार को अपर आयुक्त ने जांच की। निगम ने अपना पक्ष रखते हुए जीपीएस सहित फोटो-वीडियो दिए हैं।
निगम के अफसरों ने पार्षदों के आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि बारिश में बुधवार रात दुर्घटना के कारण सिर्फ दो गोवंश की मौत हुई थी, इसकी संख्या पांच बताई गई थी। अपर आयुक्त ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर में गोवंशों की हालत ज्यादा खराब है। वहां गोवंश की मौत हो रही है, क्योंकि सड़क पर उनके साथ दुर्घटनाओं में गंभीर चोटें लगी हैं। जांच पूरी कर सोमवार को रिपोर्ट कमिश्नर को सौंप दी जाएगी। वहीं, रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें