फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीराम कथा का भंडारे के साथ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव गडीना स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीराम कथा का सोमवार को धार्मिक अनुष्ठानों और भंडारे के साथ समापन हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा के अंतिम चरण में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में आयोजन समिति की ओर से कथा वाचक पंडित चंद्रिका प्रसाद शुक्ला चित्रकूट धाम को पगड़ी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें श्रीराम दरबार का आकर्षक चित्र भी भेंट किया। भक्तों को रामायण की पुस्तकें वितरित कर धर्म के प्रति जागरूक किया। सोमवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ कराया गया। इसके पश्चात भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण का तिलक कर विधिवत आरती और पूजन किया गया। कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम सुंदरकांड केंद्रीय मंडल समिति के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सैनी, सह प्रभारी राजेंद्र कुमार वर्मा, प्रशांत भाटी, शैवाल सैनी, अरुण कुमार, गौरव सैनी, सुभाष चंद्र, नितिन सैनी, सौरभ सैनी, बबली सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें