मोदीपुरम - आर्य समाज पल्लवपुरम के कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को किया गया सम्मानित।
मेरठ। आर्य समाज पल्लवपुरम में मुख्य वक्ता डॉ. आयुषी राणा ने कहा कि महापुरुषों के गुणों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। राम, कृष्ण, शिव और हनुमान जैसे महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में भजन तरस पाल विमल ने प्रस्तुत किए। उन्होंने पाखंड और अंधविश्वास पर प्रहार करते हुए ऋषि दयानंद के विचारों को भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में यजमान अमन प्रधान, पल्लवी ढाका, वेदांत चौहान, वेदांश चौहान, अतिका सिंह, अविका बिश्नोई, शोरवी सक्सेना, भुविका रहे। बच्चों को ओम ध्वज, सत्यार्थ प्रकाश, ऋषि दयानंद का चित्र और नाम सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। संवाद