फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विकास भवन में कल होगा डेयरी कॉन्क्लेव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। विकास भवन में पांच अगस्त को डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों एवं कृषकों को डेयरी व्यवसाय के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक प्रबंधन एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सुबह 10 बजे से विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक एवं नोडल अधिकारी, नंदबाबा दुग्ध मिशन अविनाश गुप्ता ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य डेयरी व्यवसाय से जुड़े कृषकों एवं पशुपालकों को आधुनिक डेयरी प्रबंधक, गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, पशुपालन में नवीन तकनीकों तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। इसके जरिये उनकी आय में वृद्धि हो सके और डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। -

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें