फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीबीएसई... इंटर भौतिक विज्ञान का कॉन्सेप्ट समझना अति आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
केएस चिल्ड्रंस अकेडमी के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को टिप्स दिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 वीं की परीक्षा 15 फरवरी और कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से आरंभ होंगी। सीबीएसई बोर्ड 12 वीं में भौतिक विज्ञान विषय में महत्वपूर्ण है। इसलिए विद्यार्थियों को इस विषय में अच्छे अंक पाने के लिए इसके कॉन्सेप्ट को समझना जरूरी है।
केएस चिल्ड्रंस अकेडमी के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को टिप्स देते हुए बताया कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम करना चाहिए। फिजिक्स एक कठिन विषय जिसके लिए खुले दिमाग और सही दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

अन्य विषयों की तरह सिर्फ याद करके आप फिजिक्स पर पकड़ नहीं बना सकते। इस पर पकड़ बनाने के लिए क्रिटिकल थिंकिंग के साथ कॉन्सेप्ट को लिंक करने का विजन भी होना जरूरी है। विद्यार्थियों को यह समझना होगा कि कठोर अध्ययन, मजबूत समय प्रबंधन महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विषय का कॉन्सेप्ट समझना जरूरी है। इसे समझकर विद्यार्थी अपनी सफलता की संभावनाओं को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी सैंपल प्रश्न पत्र व गत वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें और उनका अभ्यास करने से उन्हें बहुत मदद मिलेगी। पुराने प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा के समय की महत्वता, हल करने का अभ्यास हो जाएगा। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के शेड्यूल में रोजाना अभ्यास का समय निर्धारित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें