सेंट्रल मार्केट से व्यापारियों ने शांति मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। सभी ने व्यापार बचाओ आंदोलन के बैनर हाथ में लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाई। मार्च सेक्टर-2 से मुख्य बाजार मार्ग तक निकाला गया, जहां व्यापारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट नजर आए।
इस शांति मार्च को AIMIM का भी समर्थन मिला। पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। वहीं, बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी सड़क पर बैठकर आंदोलन से जुड़ गए, जिससे प्रदर्शन का प्रभाव और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और व्यापार की समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा।