फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 62 शिकायतों में 4 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
सरधना। संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम डॉ. वीके सिंह व सीडीओ नुपुर गोयल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील सरधना में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने 62 शिकायतों में से 4 का मौके पर निस्तारण कराया।
फरियादियों ने चकरोड पर अवैध कब्जे, पेंशन, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग और चकंबदी से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी। हनीफ राणा सहित अन्य व्यापारियों ने दीपक सिनेमा के पास जलभराव और अन्य समस्याएं बताईं। डीएम ने ईओ को बुलाकर जवाब मांगा और कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। तहसील सभागार के बाहर शिकायत करने को लेकर ईओ और व्यापारियों में नोकझोंक भी हुई, जिसे एसडीएम उदित नारायण सेंगर के हस्तक्षेप से शांत कराया गया।
विज्ञापन

भाकियू के संगठन मंत्री राजकुमार करनावल ने खिवाई मार्ग पर डेरी संचालकों द्वारा जलभराव और गंदगी फैलाने की समस्या उठाई। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह ने स्कूल के पास जलभराव और अन्य समस्याओं की जानकारी दी। कुल 62 शिकायतों में से चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, एसडीएम उदित नारायण सेंगर उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सरधना तहसील के विभिन्न पटल तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, सीआरए सेक्शन, आरके सेक्शन एवं अभिलेखागार कक्ष का दौरा किया। जिलाधिकारी ने पटलवार रजिस्टरों और पत्रावलियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


तहसील में धरने पर बैठा किसान
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान गांव चांदना के किसान देवेंद्र सिंह धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि सरधना के बाहरी छोर छबड़िया की ओर स्थित सरकारी चकरोड पर कुछ लोगों ने कब्जा कर प्लाटिंग कर दी है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह पहले भी जिलाधिकारी से शिकायत कर चुके हैं। चकरोड को कब्जामुक्त कराने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन संबंधित अधिकारियों ने आदेशों की अवहेलना की। धरना देख उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर मौके पर पहुंचे और किसान को समझाने का प्रयास किया। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने किसान को बुलाकर शिकायत सुनीं और चकबंदी विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करने और जेसीबी से निर्माण ध्वस्त करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें