फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्याें को जल्द पूरा करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में 15वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों को लेकर डीएम दीपक मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक ली और प्रस्तावित कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा के बाद लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत बुनियादी अनुदान आदि से कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान नगर पंचायतों/नगर पालिकाओं में कराये जाने वाले कार्यों यथा-ट्रैक्टर ट्रॉली, मोबाइल टॉयलेट, वाटर एटीएम आदि की खरीद और तालाब सफाई, रैन बसेरा निर्माण, पंप हाउस पुनर्निमाण, दिव्यांग शौचालय निर्माण, अभिलेखागार निर्माण आदि के संबंध में दिए गए प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित कार्य का परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश करते हुए कहा कि अपनी नगर पंचायत/नगर पालिका में किसी एक सामुदायिक स्थल को अवश्य विकसित करें। नगर निकाय को स्वच्छ रखने, कूड़ा निस्तारण करने हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस नगर पंचायत/नगर निकाय में कान्हा गोशाला प्रस्तावित है, वहां इस संबंध में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर ज्वाईंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, नगर पंचायत/नगर पालिका के चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी, जेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें