फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावाला गंगा पुल की एप्रोच रोड फरवरी तक पूरा कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विकास भवन सभागार में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी पी. गुरुप्रसाद ने विकास कार्यों में तेजी लाने व निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को रिक्त दुकानों का आवंटन जल्द कराने व पीओ डूडा को शेष 647 लाभार्थियों को प्रथम किस्त प्राथमिकता पर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, नोडल अधिकारी ने चेतावाला पुल हस्तिनापुर में मेरठ की ओर से बनने वाली एप्रोच रोड फरवरी 2021 तक पूरा करने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। उनके संज्ञान में लाया गया कि बिजनौर की तरफ वाली एप्रोच रोड बन चुकी है। वहीं, जिला विकास अधिकारी ने बताया कि एनआरएलएम योजना अंतर्गत एक हजार 334 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 110 पंचायत भवनों के निर्माण का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष 107 पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग को धन की जरूरत है वह शासन से मांग करे। इस अवसर पर प्रधामंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, हैंडपंप रिबोर, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पशु टीकाकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, गन्ना मूल्य भुगतान आदि योजनाओं पर चर्चा की गई। यहां जिलाधिकारी के बालाजी, नगरायुक्त मनीष बंसल, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, सचिव एमडीए प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें