फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी नाली पर अवैध कब्जे की एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव मानपुरी में सरकारी नाली पर कब्जा कर पानी का बहाव रोकने का मामला सामने आया है। गांव निवासी दिनेश पुत्र चरण सिंह ने एसडीएम सरधना के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर नाली बंद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दिनेश ने बताया कि उनके मकान और आसपास के कई घरों का पानी इसी नाली से होकर निकलता था, जिससे बस्ती में जलभराव की समस्या नहीं होती थी। गांव के अनिल, अभिषेक और वेदप्रकाश ने नाली पर तारबंदी कर पानी का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। इसका असर यह हुआ कि बस्ती के घरों के सामने पानी भरने लगा, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया। दिनेश ने कहा कि कई बार विरोध करने के बावजूद आरोपी नाली खोलने के लिए तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जाकर नाली से अवैध कब्जा हटाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि बस्ती के लोगों को राहत मिल सके और जल निकासी की व्यवस्था सुचारू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें