फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा के ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें ईद-उल-अजहा की नमाज नहीं पढ़ने देने की धमकी दे डाली। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मुल्हेड़ा निवासी वकील सैफी, तसलीम, अनीस, सरफराज, सरताज, दिलशाद, यासीन, कासिम, शाहबाज, हनीफ, रहीश, जमील, शेर अली, इरफान, सोनू, मुस्तुफा, गौरव, मनीष ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि गांव निवासी कुछ लोगों ने उनके कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोपियों ने कब्रिस्तान की जमीन की ओर अपने गेट खोल लिए हैं। साथ ही कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर उस पर कुट्टी काटने की मशीन लगा दी है।
बताया कि जब ग्रामीणों ने इसके विरोध किया तो आरोपियों ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की नमाज नहीं पढ़ने देने की धमकी दे डाली। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम दीक्षा जोशी ने नायब तहसीलदार और पुलिस को मौके पहुंचकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें