फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौराला मार्ग पर अवैध मंडी की एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
सरधना। कस्बे के दौराला रोड पर अवैध रूप से लग रही जौ के चोकर की मंडी को लेकर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के दौराला मार्ग पर अवैध रूप से लग रही जौ के चोकर की मंडी को लेकर रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। ट्रक लगाने को लेकर विवाद बढ़ने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

मोहल्ला जगमोहन नगर निवासी आफताब, सालिक, अमरदीप सहित कई लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर अवैध मंडी हटवाने की मांग की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बिना अनुमति के सड़क किनारे मंडी सजाई जा रही है, जिससे मोहल्ले में दुर्गंध व यातायात बाधित हो रहा है और कभी भी बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मंडी में आने-जाने वाले वाहनों और भीड़ के कारण आसपास के क्षेत्र में अव्यवस्था बनी रहती है। इसके अलावा ट्रक लगाने को लेकर अलग-अलग पक्षों में खींचतान बढ़ रही है। इससे माहौल बिगड़ने की आशंका है। शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी इस अवैध कारोबार में साठगांठ कर संरक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले को गंभीरता से लेने की बात कही। कहा कि सोमवार को टीम भेजकर मंडी की जांच कराई जाएगी। अवैध रूप से लग रही मंडी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाए जाएंगे। सड़क किनारे बिना अनुमति कोई भी मंडी या व्यापारिक गतिविधि नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें