फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैठ बंद कराने के लिए एसडीएम को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। तहसील परिसर के ठीक बराबर में बिना शासन-प्रशासन की अनुमति और किसी भी प्रकार का शुल्क जमा किए बिना चलाए जा रहे अवैध साप्ताहिक बाजार को तुरंत बंद कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को गांव निलोहा निवासी व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी को शिकायत दी है।
गांव निलोहा निवासी आशुतोष ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों द्वारा मवाना तहसील के पास अवैध रूप से साप्ताहिक पैठ का संचालन किया जा रहा है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि यह बाजार पूरी तरह से गैर-कानूनी तरीके से लगाया जा रहा है, जिससे राज्य सरकार को राजस्व की भारी क्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष का कहना है कि तहसील रोड जैसी मुख्य जगह पर इस अवैध पैठ के लगने से पूरे क्षेत्र में जाम की विकराल स्थिति बन जाती है। इस वजह से तहसील में आने वाले फरियादियों, दुकानदारों और आम राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पीड़िता और स्थानीय लोगों ने एसडीएम से जनहित और राजस्व हानि को ध्यान में रखते हुए अवैध बाजार को तुरंत प्रभाव से बंद करवाने और इसका संचालन करने वाले दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है कि अवैध रूप से पैठ लग रही है। रविवार को मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें