फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लंबित मिला शिकायत रजिस्टर, थानेदार को अल्टीमेटम

Sat, 11 Oct 2025 07:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी ने रोहटा थाने में पहुंचकर सुनी जनमस्याएं, शिकायतों के निस्तारण में देरी पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

-कहा, करोड़ो खर्च कर रही सरकार फिर भी लापरवाही कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को थाना दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण में थाने में थाना दिवस का शिकायत का रजिस्टर लंबित था। शिकायतों के समय पर निपटारा नहीं होने पर डीआईजी ने थाना प्रभारी समेत समस्त स्टाफ से नाराजगी जाहिर की है। डीआईजी ने थाना प्रभारी को एक सप्ताह में अधूरा रजिस्टर पूरा करने की सख्त हिदायत दी।
डीआईजी ने कहा कि सरकार ने करोड़ों रुपए के थाने में लगा रखे हैं। करोड़ों रुपए पगार पर खर्च कर रही है, लेकिन फिर भी लापरवाही बरती जा रही है। समय पर काम पूरे नहीं किया जा रहे है। उन्होंने समाधान दिवस में पूर्व में आई शिकायतों के निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए सभी रजिस्टर पूरे करने और लंबित शिकायतों का निपटारा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने थाने के बैरिक, कंप्यूटर कक्ष,मिशन शक्ति केंद्र गोपनीय कार्यालय थाना कार्यालय और क्राइम कार्यालय का भी साइबर क्राइम कार्यालय का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देशन निर्देश दिए। साथ ही डीआईजी ने मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली, अभिलेख,रजिस्टर और काउंसलिंग प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला मामलों में त्वरित कार्रवाई, समयबद्ध काउंसलिंग और संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाए। डीआईजी ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसपी देहात अभिजीत कुमार,आशुतोष कुमार सीओ सरधना भी मौजूद रहे।
चुनाव से पहले निपटाएं जमीनी विवाद : डीआईजी

रोहटा। थाना निरीक्षण के दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि पंचायत चुनाव जल्द होने वाले है। थानों पर आने वाली छोटे-छोटे जमीन संबंधी और कब्जे संबंधित शिकायतों का तुरंत पुलिस निस्तारण करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मिलकर चुनाव से पहले ऐसे विवादों को तुरंत निपटान किया जाएं ताकि चुनाव में यह बड़े विवाद की वजह न बन जाएं। थाने पर आने वाले जमीन और अवैध कब्जे संबंधित छोटी-छोटी शिकायतों को तुरंत मौके पर निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

जाति सूचक शब्द लिख बोर्ड व वाहनों पर कार्रवाई करें
रोहटा। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए है कि जाति सूचक बोर्ड गांव के गेट या किसी वाहन पर लिखा हुआ न मिल जाए। किसी भी गांव के बाहर या वाहन पर या किसी भी भवन पर जाति सूचक शब्द लिखे हुए तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें