फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के निर्माण में अनियमितता की शिकायत, बीड़ीओ ने दिए मामले की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय के निर्माण में अनियमितता की शिकायत, बीड़ीओ ने दिए मामले की जांच के आदेश
विज्ञापन

माछरा। क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी में सरकार द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, जिसके निर्माण में अनेक अनियमितताएं बरती गई। वहीं, शौचालय को खडंजे से करीब डेढ़ फीट नीचे बनाया गया है, जिसमें बारिश एवं नाली का पानी भरा रहेगा। ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। बीडीओ माछरा ने शिकायत पर जांच के आदेश दिए।
माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी निवासी मनोज शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ माछरा को दी शिकायत में बताया कि गोेविंदपुरी में स्वास्थ्य केंद्र के पास ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा कराया गया है, जिसमें घटिया सामग्री लगाई गई है। शौचालय का टैंक साइज में छोटा बनाया गया है। शौचालय को खडंजे से करीब डेढ़ फीट नीचे बनाया गया है, जिससे बरसात का पानी एवं नालियों का पानी भी शौचालय में ही भरेगा। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मानक के अनुरूप ईंटें व सीमेंट भी शौचालय में नहीं लगाया गया है। शौचालय के लिए सबमर्सिबल भी नहीं लगाया है। स्वास्थ्य केंद्र के हैंडपंप में ही सबमर्सिबल डाल दिया गया। सबमर्सिबल के लिए विद्युत कनेक्शन भी नहीं लिया गया है। शौचालय के पास साफ सफाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव आशीष कुमार का कहना है कि खाते से पैसा न निकलने के कारण कुछ काम अभी अधूरा है। सबमर्सिबल के लिए अलग से बोरिंग कर विद्युत कनेक्शन कराया जाएगा। साफ सफाई कराई जाएगी।
बीडीओ माछरा गोपाल गोयल ने बताया कि जेई के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है, जो बिंदुवार जांच करेगी। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें