फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सक समेत 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चिकित्सक समेत 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

सरधना/दौराला/खरखौदा। सीएचसी दौराला के तत्वावधान में दो स्थानों पर कोरोना जांच के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसमें 10 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं खरखौदा सीएचसी के एक चिकित्सक समेत दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक को लेने घर पहुंची तो वह फरार मिला। वहीं सरधना सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव मिली।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि बुधवार को सीएचसी दौराला व दुल्हैड़ा गांव में कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 103 लोगों की जांच की गई। वहीं दो दिन पहले दुल्हैड़ा में पॉजिटिव मिले एक व्यक्ति के परिवार के आठ सदस्य जांच में पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा दौराला व मटौर गांव का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया। उधर, खरखौदा सीएचसी के एक चिकित्सक और फकरपुर कबट्टा के एक युवक को आरटीपीसीआर की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। युवक सीएचसी पर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचा था। इससे पहले उसकी कोरोना की जांच की गई थी। टीम ने चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को फोन कर अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा। जब टीम उसके घर पहुंची तो वह फरार मिला। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना एसडीएम सदर को दी। खरखौदा पुलिस संक्रमित युवक को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अस्पताल सैनिटाइज कराया
सरधना। नगर व देहात में कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा सैंपलिंग कराई गई। इसमें सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पूरे स्टॉप की जांच कराई गई। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 94 लोगाें की जांच की गई।
विज्ञापन

65 लोगों की जांच की
मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 65 लोगों की कोरोना की जांच एंटीजन किट से की गई। इसमें सभी नेगेटिव मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि 27 लोगों के आरटीपीसीआर के सैंपल मेरठ भेजे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें