फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर का गेट बंद करने का आरोप, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। मखदूमपुर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर समिति एवं कॉलोनीवासियों ने मंदिर का प्रवेश द्वार बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए हस्तिनापुर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि कॉलोनी में करीब 34 वर्ष पुराना शिव मंदिर है, जहां वर्षों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर परिसर के चारों ओर दीवार खड़ी कर मंदिर का मुख्य गेट बंद कर दिया, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन बाधित हो गया है।
समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार और सचिव जगवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में भी इसी मामले की शिकायत पर राजस्व, नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण रुकवाया था और मंदिर का गेट खुलवाया गया था। आरोप है कि 30 जुलाई को एक बार फिर कुछ लोगों ने गेट बंद कर दिया। समिति का कहना है कि सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिर का रास्ता बंद होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

समिति ने दावा किया कि नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। समिति ने पुलिस से गेट खुलवाने और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें