फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उपकेंद्र में घुसकर बिजली आपूर्ति ठप कराने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। नगली आजड़ स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में घुसकर बिजली आपूर्ति बाधित कराने का मामला सामने आया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने पर दौराला थाने में 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उपकेंद्र संचालक सचिन कुमार ने दौराला थाने पर दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई को 20-25 लोग एकजुट होकर नगली आजड़ विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने वहां तैनात कर्मचारियों को धमकाते हुए कृषि फीडर और टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति जबरन बंद करा दी। इसके बाद उपकेंद्र परिसर में हंगामा किया, जिससे कर्मचारी भयभीत हो गए और नियमित कार्य प्रभावित हो गया। बताया कि हंगामे के कारण उपकेंद्र से जुड़े पांच गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। इस दौरान क्षेत्र के किसानों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें