संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। अंसार नगर निवासी महिला यासमीन ने अपनी सास, जेठानी और ननद पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटा। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया।
अंसार नगर निवासी यासमीन पत्नी इस्तेकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ विवाद करती हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। यासमीन ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह घर का काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान तीनों उसके पास पहुंचीं और गाली-गलौज करने लगीं। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।