फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर

Sun, 11 Mar 2018 12:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी
विज्ञापन
देश में सांप्रदायिकता फैलाने और समुदाय विशेष पर अनर्गल आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने वाली बयानबाजी से खफा देवबंद इस्लामिक एकेडमी ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर दी। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी पर देश में सांप्रदायिकता फैलाने और समुदाय विशेष पर अनर्गल आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने वाली बयानबाजी से खफा देवबंद इस्लामिक एकेडमी समेत अन्य मुस्लिम संगठनों ने संयुक्त रूप से तहरीर दी है। पुलिस से वसीम रिजवी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की गई है। 

पढ़ें : पाकिस्तान के अजीबो गरीब फतवे पर देवबंदी उलमा ने जताई हैरत
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देवबंद इस्लामिक एकेडमी, अल-फलाह ट्रस्ट, भारत मुक्ति मोर्चा व एएमआई देवबंद आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने मौलाना मेहंदी हसन ऐनी कासमी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ सीओ सिद्धार्थ सिंह को तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में वसीम रिजवी ने ऐसे बयान दिए हैं जिससे देश की सांप्रदायिकता को नुकसान पहुंचा है और इससे तनाव पैदा हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें