फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क पर पैठ लगने की शिकायत एसडीएम से की

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। अधिकारियों के आदेश के बावजूद तहसील रोड पर अवैध रूप से लग रही साप्ताहिक पैठ के संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक ने कॉल कर एसडीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक ने बताया कि मवाना में तहसील रोड पर ठेकेदार द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। इस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि किसी भी रोड पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। नगर में सरकार के आदेशों को अनदेखा किया जा रहा है। इस बारे में कई बार एसडीम, थाना प्रभारी को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पैठ लगातार हर रविवार को सड़क के दोनों ओर लगाई जा रही है और अवैध वसूली की जा रही है। रविवार को वह टीम के कुछ लोगों के साथ उक्त रोड से निकल रहे थे। उन्हें रोड की हालत देखकर बहुत निराशा हुई। रोड से बाइक निकलनी भी मुश्किल हो गई। साथ में सहयोगी विनोद गुप्ता, अजय रस्तोगी, मनीष खटीक, राज गुप्ता आदि रहे। मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक ने एसडीम व थाना प्रभारी को कॉल कर समस्या से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें