फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना अधिकारी की मुख्यमंत्री से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम अटौरा के ग्रामीण ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। गांव अटौरा निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में थाना पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने तथा उसके ही परिवार का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
गांव अटौरा निवासी प्रवीण पुत्र रामपाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि बीती 28 फरवरी को उसके परिजनों के साथ राहुल, मिथुन, विकास, पुनीत, सुरेश आदि ने संगीन आपराधिक वारदात की थी। जिसकी शिकायत उसने एसएसपी से की। उनके आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ आठ मार्च को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उक्त मामले में विवेचना अधिकारी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुन: एसएसपी से तथा तहसील दिवस में शिकायत की गई। इसके बावजूद विवेचना अधिकारी उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन नहीं कर रहा है। आला अधिकारियों को झूठी आख्या भेजकर गुमराह कर रहा है। ऐसा लगता है कि विवेचना करने वाला दरोगा आरोपियों से मिला हुआ है। पत्र में दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कहा कि आरोपियों की वजह से उसके परिवार के लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। पत्र में मांग की कि सीओ व थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को आदेशित किया जाए तथा विवेचना अधिकारी व थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते से 45 हजार रुपये निकाले
मवाना। भैंसा गांव निवासी हरबीर सिंह पुत्र बंशी ने बताया कि उसका पीएनबी में खाता है। जिसकी चेकबुक उसने ले रखी थी। किसी ने उसकी चेकबुक से चेक फाड़कर 45 हजार रुपये निकाल लिये। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें