फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी की दुकान से नौकर ने चोरी करवा दिया 20 लाख का सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सराफा व्यापारी की दुकान से बुधवार रात नौकर ने करीब 20 लाख रुपये कीमत का सोना चोरी करा दिया। नौकर ने दुकान पर ताला नहीं लगाया था। इसके बाद उसके दो साथी आए और वारदात करके फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान में चोरी की जानकारी लगने पर व्यापारियों ने हंगामा किया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों आरोपी कैद हो गए। पुलिस ने नौकर को हिरासत में लिया है। उनकी निशानदेही पर दबिश जारी है।
विज्ञापन

देहलीगेट थानाक्षेत्र के सराफा बाजार में अशोक कुमार की आभूषण बनाने की दुकान है। दुकान में रंजीत निवासी महाराष्ट्र समेत चार नौकर काम करते हैं। दुकान में रोज की तरह बुधवार रात भी 600 ग्राम सोने को केमिकल से गलाकर पाउडर में रखा गया था। बृहस्पतिवार सुबह वह गायब मिला। दुकान का शटर भी खुला था। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और एसओ देहलीगेट रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी की फुटेज देखी। इसमें दो आरोपी शटर खोलकर दुकान में अंदर घुसते और सामान लेकर भागते दिखे। पुलिस ने नौकरों से पूछताछ की। नौकर रंजीत को हिरासत में लिया। पूछताछ में नौकर ने बताया कि वह 20 दिन पहले ही दुकान पर लगा था। उसने दो साथियों से वारदात को अंजाम दिलाया है।
एसपी सिटी ऑफिस पर किया हंगामा
स वारदात को लेकर चांदी व्यापार संघ अध्यक्ष संत कुमार वर्मा, विजय आनंद (बुलियन ट्रेडर्स के अध्यक्ष), कोमल वर्मा समेत दर्जनों व्यापारी घंटाघर स्थित एसपी सिटी ऑफिस पहुंच गए। व्यापारियों ने सराफा बाजार में पुलिस की गश्त पर सवाल उठाकर हंगामा किया। आरोप लगाया है कि सराफा व्यापारियों को लगातार बदमाश निशाने पर ले रहे हैं। इससे पहले भी एक वारदात हुई थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस के सामने हुई वारदात
जिस समय चोर दुकान में घुसे, उस समय पुलिस की फैंटम वहां से गुजर रही थी। सीसीटीवी कैमरे में पुलिस और आरोपी दिखाए दिए। इससे अंदाजा लगाया कि यह वारदात किसी बदमाश ने नहीं की है। इसी शक के आधार पर पुलिस ने नौकरों से पूछताछ की। रंजीत ने वारदात करना कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
---
सराफा व्यापारी ने 600 ग्राम सोना बताया है। लिखित में कोई तहरीर नहीं दी। नौकर को हिरासत में लिया गया है। बाकी दो आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। शाम को व्यापारी ने 300 ग्राम सोना दुकान में ही मिलना बताया है। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें