फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर गिरने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। क्षेत्र के गांव आड़ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बन रहे कमरे का लिंटर गिरने के मामले मेें प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की है। सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जेई व ठेकेदार को जमकर फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन

आड़ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अल्पसंख्यक विभाग द्वारा एक कमरे का निर्माण कराया गया है। रविवार को सेटरिंग खोलते समय लिंटर गर गया था। इससे कई लोग चपेट में आने से बाल-बाल बचे थे। मामले की सूचना अधिकारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। देर रात जिला अधिकारी ने निर्माण कार्य बंद कराते हुए जांच कराने के आदेश दिए थे। सोमवार को आड़ में पहुंचे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तारिक जमील ने मौका मुआयना कर जेई व ठेकेदार को फटकार लगाई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी द्वारा इसकी जांच के लिए कमेटी कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए मुंडाली थाने पर तहरीर दी है। एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि जिला अधिकारी से अनुमति मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें