उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक व्यक्ति के धर्म परिवर्तन करने पर ग्रामीणों ने पंचायत कर उसका हुक्का पानी बंद करने का एलान किया है।
नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर पर 17 जनवरी को ईसाई मिशनरी सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया था। ग्रामीणों का आरोप हैं कि इस सत्संग में लोगों को क्रास के साथ ताबीज और ईसाई धर्म की पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा था। लोगों को सारी बीमारियों से बचने के लिए ताबीज और राख के रूप में दवाई दी गई।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मधुशाला बना आयुर्वेदिक चिकित्सालय, वार्ड ब्वॉय व सफाईकर्मी सस्पेंड
सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची थी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जब उससे वार्ता की तो उसने धर्म परिवर्तन करने की बात स्वीकार की। ग्रामीणों ने सोमवार रात करीब सात बजे एक पंचायत की। जिसमें धर्म परिवर्तन करने वाला व्यक्ति नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों ने उसका हुक्का पानी बंद करने का एलान कर दिया। एसएसआई परवेंदर तोमर का कहना है कि गांव में पंचायत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अपनी मर्जी से कोई भी धर्म परिवर्तन कर सकता है। इस संबंध में यदि कोई शिकायत आती है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/