फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कल से शुरू होंगे मेरठ के एथलीटों के मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरठ की तीन महिला एथलीट प्रतियोगिता में ले रही हैं हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरठ की तीन महिला एथलीट प्रतिभाग कर रही हैं। इनके इवेंट 29 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। मेरठ से पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी और नीरू पाठक प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। इन तीनों एथलीट से सभी को पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेरठ के एथलीट में सबसे पहला इवेंट 3000 मीटर स्टीपल चेज है। इसमें पारुल चौधरी प्रतिभाग करेंगी। यह इवेंट 29 जुलाई की रात 11 से 2 बजे के बीच होगा। 30 जुलाई को पारुल चौधरी 5000 मीटर दौड़ इवेंट में प्रतिभाग करेंगी। यह इवेंट भी रात 11 से रात 2 बजे के बीच होगा। इन दोनों इवेंट में ही सभी को पारुल चौधरी से पदक की उम्मीद है। प्रियंका गोस्वामी 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी। 1 अगस्त की दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच उनका मुकाबला होगा। प्रियंका 20 किमी पैदल चाल की एथलीट हैं और पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम में भी 10 हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीत चुकी हैं। इस बार में उनसे पदक की उम्मीद है। मेरठ में प्रशिक्षण ले चुकी एथलीट नीरू पाठक चार गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में प्रतिभाग करेंगी। रिले का फाइनल 1 अगस्त को रात 11 बजे करीब होगा। इससे पहले वह इस स्पर्धा की हीट में प्रतिभाग करेंगी। यह हीट 31 जुलाई दोपहर 2:30 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें