- मेरठ कॉलेज में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज के वाणिज्य संकाय में बुधवार को बीकॉम और एमकॉम के विद्यार्थियों के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें निबंध लेखन, रंगोली निर्माण और दीप सज्जा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्रतियोगिताओं के परिणामों में निबंध लेखन में खुशी ने प्रथम, आयुषी चौहान ने द्वितीय और अल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान और एंजल सोम की टीम प्रथम, स्वयं चौधरी और मान्या अरोड़ा की टीम द्वितीय तथा नंदिनी और खुशी की टीम तृतीय स्थान पर रही। दीप सज्जा प्रतियोगिता में मधु कुमारी ने प्रथम, नम्रता ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय आर्य ने किया। डॉ. दीपक वर्मा, प्रो. एसकेएस यादव, स्वाति पवार, डॉ. पंकज कुमार भारती, डॉ. मेघा शर्मा, समरीन खान, रतनदीप कौर, शिखा तेवतिया एवं रविंद्र का विशेष योगदान रहा।