फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खोले जाने का श्रेय लेने की होड़, संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के साथ भाजपा नेता भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार खोले जाने का श्रेय लेने की होड़, संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के साथ भाजपा नेता भी शामिल
विज्ञापन

मेरठ। कोराना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन के चलते ढाई माह से शहर के बाजार बंद हैं। अब इन बाजारों को खोलने की सहमति के बीच प्रशासन ने कार्ययोजना तैयारी की है। हालांकि संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के साथ अन्य व्यापारिक संगठन और राजनेता इन बाजारों के खुलवाने का श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं।
विज्ञापन

अनलॉक वन शुरू हो चुका है। जिसके तहत तमाम आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों के संचालन को नियमों के तहत छूट दी जा रही है। इसमें स्थानीय प्रशासन पर पूरी जिम्मेदारी डाली हुई है। रेड जोन से बाहर हुए प्रदेश के तमाम जनपदों में बाजार खुलना शुरू हो गए हैं। मेरठ में अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि तीन दिन पूर्व मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम की अध्यक्षता में हुई प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक में नौ जून से महानगर के बाजार वन ट्रेड वन डे की तर्ज पर खोलने की योजना है। देहात क्षेत्र में यह करीब एक सप्ताह से लागू है। अब बाजार कैसे खुलें इसकी शर्त और नियम तय कराने के साथ बाजार तीन दिन या एक दिन पहले खुलवाने के लिए दबाव की राजनीति शुरू हो चुकी है। हर कोई व्यापारी की नजर में बाजार खुलवाने का श्रेय लेने की होड़ में लगा है। व्यापारी नेता समेत भाजपा के भी तमाम नेता श्रेय लेने की होड़ में हैं। बाजार में यदि व्यवस्था बिगड़ी और संक्रमण फैला तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। सभी अपने अपने स्तर से सुझाव देने और उसे प्रशासन की बाजार खोलने की नियमावली में शामिल करने की होड़ में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें