फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी की बोतल में नकली शराब

Mon, 07 Nov 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगानगर एल ब्लॉक में मिलावटी शराब बनाते पुलिस ने एक युवक और युवती को पकड़ा है। पुलिस ने भारी मात्रा में अधबनी शराब, खाली बोतल, शराब की ब्रांडेड कंपनियों के रैपर आदि सामान बरामद किया है। वहीं मौके से दो युवक फरार हो गए। पुलिस के अनुसार आरोपी मिलावटी शराब को बोतल में भरकर और उस पर ब्रांडेड कंपनियों के रैपर लगाकर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एल ब्लॉक स्थित मकान संख्या 241 में छापा मारा। वहां बड़े पैमाने पर मिलावटी शराब बनाई जा रही थी। पुलिस को देख वहां मौजूद दो युवक भाग निकले जबकि पुलिस ने एक युवक और युवती को पकड़ा लिया। एसओ गंगानगर मोहम्मद असलम ने बताया कि पकड़ा गया युवक रवि पुत्र सोपाल निवासी अहमदपुरी, थाना परीक्षितगढ़ है। जबकि  युवती फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क निवासी है। फरार आरोपी अनिल निवासी श्याल मारकपुर थाना भावनपुर और विकास उर्फ विक्की पुत्र रकम सिंह निवासी बीटा थाना इंचौली है। मौके पर एक कमरे में कैन में अधबनी जहरीली शराब भर हुई थी और पास में यूरिया, स्प्रिट, सहित नशीली गोलियां पड़ी थीं। जबकि दूसरे कमरे में पव्वे, रैपर, ढक्कन सहित तैयार की गई शराब रखी हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी देशी शराब में मिलावट कर बोतलों में भर देते थे। इसके बाद बोतल पर ब्रांडेड कंपनी के रैपर लगकर आसपास के गांवों में बेच देते थे।

लिव इन में रह रही थी युवती
युवती के मुताबिक कुछ माह पहले वह मेरठ स्थित सुभाष नगर में अपनी बहन के यहां आई थी। दो माह से वह अनिल के साथ गंगानगर में किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रह ही थी। पुलिस के मुताबिक रजपुरा गांव निवासी होमगार्ड आशोक के मकान में शराब को कारोबार चल रहा था। पुलिस ने होमगार्ड सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये सामान हुआ बरामद
गोवा, चंडीगढ़, अलीगढ़ निर्मित विभिन्न कंपनियों की 31 पेटी देशी शराब, खाली बोतल, पव्वों से भरे 8 बोरे,  प्लास्टिक के खाली पव्वो से भरे 9 बोरे,  ढक्कनों से भरा एक कट्टा, प्लास्टिक की सील 9 गड्डी, 2 किलो यूरिया, 3 लीटर स्प्रिट, नशीली गोलियां सहित अधबनी शराब भी बरामद की। पुलिस की माने तो कमरे से ताले तोड़ने के दो सब्बल, प्लास, पाना सहित अन्य सामान मिला है। पुलिस को आशंका कि आरोपी चोरी-लूट का भी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें