फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी घोटाले के बाद होमगार्ड विभाग में कुछ ठीक नहीं, कमांडेंट दफ्तर में भिड़े कंपनी कमांडर और बीओ

Tue, 26 Nov 2019 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ। ड्यूटी घोटाले के बाद चर्चाओं में आए होमगार्ड विभाग में निचले स्तर पर भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोमवार को जिला कमांडेंट के दफ्तर में किसी बात को लेकर कंपनी कमांडर और ब्लॉक आर्गेनाइजर (बीओ) आपस में भिड़ गए। मामला सिविल लाइन थाने तक पहुंच गया। बाद में अफसरों के समझाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बीओ की तरफ से दी गई तहरीर वापस ले ली गई।

विज्ञापन


एमडीए परिसर स्थित होमगार्ड के जिला कमांडेंट दफ्तर में सोमवार सुबह एक बीओ पहुंचा। जिसकी वहां पहले से मौजूद एक कंपनी कमांडर से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। दोनों भिड़ गए और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि कुर्सी भी मारने के लिए उठा ली गई। इससे विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

कुछ कर्मचारियों ने बीचबचाव कराया और बीओ को समझाबुझाकर वहां से भेज दिया। कुछ देर बाद ही बीओ ने थाने पहुंचकर कंपनी कमांडर पर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगा दिया।

सूचना पर विभागीय अफसरों ने बीओ से फोन पर बात कर बुला लिया। विभागीय महिला अधिकारी के सामने दोनों पक्षों में बात की गई। सहायक जिला कमांडेंट अशोक चौधरी का कहना है कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों से बात कर विवाद निपट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें