शनिवार को होमगार्ड ने कंपनी कमांडर को फोन किया। आरोप है कि उसे फिर से धमकाया गया और गाली गलौज की गई, जिसके बाद होमगार्ड की हालत बिगड़ गई। शनिवार को होमगार्ड को फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
होमगार्ड और परिवार ने कंपनी कमांडर के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि बहाली के नाम पर बीस हजार रुपये की डिमांड दोनो कंपनी कमांडर कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर बहाल नहीं करने की धमकी दे रहे हैं।
वहीं, होमगार्ड कमांडेंट सुधाकर आचार्य पांडेय का कहना है कि सीडीओ ऑफिस में ड्यूटी के समय लापरवाही पर होमगार्ड को 14 जून को हटा दिया गया था। लेकिन 19 जून को बहाल कर दिया था। होमगार्ड गलत आरोप लगा रहा है। यदि कंपनी कमांडर पर पैसे मांगने का आरोप है तो इसकी जांच कराई जाएगी।