फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश के बाद भीमकुंड तिराहे पर गहरे गड्ढों से आवागमन संकट में

विज्ञापन
भीमकुंड तिराहे पर बारिश से टूटी सड़क से गुजरते राहगीर स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। लगातार बारिश के बाद भीमकुंड तिराहे के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से हस्तिनापुर-चांदपुर संपर्क मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के साथ-साथ चांदपुर (बिजनौर) जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है।
बारिश का पानी उतरने के बाद सड़क की परत उखड़ गई है और कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों से होकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों का गुजरना जोखिम भरा हो गया है। चालक धीरे-धीरे वाहन निकलने को मजबूर हैं, जबकि रात के समय दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संपर्क मार्ग हस्तिनापुर को चांदपुर (बिजनौर) के अलावा खादर क्षेत्र के लतीफपुर, बामनोली, तारापुर समेत दर्जनों गांवों से जोड़ता है। खादर क्षेत्र के कई ग्रामीण वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेकर अपने गांव तक पहुंच रहे हैं, लेकिन बाहरी और अनजान यात्रियों को इस मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई वाहन चालक गड्ढों का अनुमान नहीं लगा पाने के कारण असंतुलित हो रहे हैं। सड़क पर अभी भी कई स्थानों से पानी उतर रहा है, जिससे गड्ढे लगातार गहरे होते जा रहे हैं। यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने तथा गड्ढों को भरवाने की मांग की है। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है।
एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि पानी कम होते ही मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें