फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भीमकुंड तिराहे पर जलभराव से राहगीर परेशान

विज्ञापन
भीकुंड तिराहे पर सड़क पर भरे पानी से गुजरते राहगीर स्रोत संवाद
विज्ञापन
- बारिश थमने के बाद सड़क के ऊपर से उतर रहा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। पिछले दो दिनों से तक हुई बारिश के बाद कस्बे से चांदपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर भीमकुंड तिराहे के पास एक बार फिर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश थमने के बाद भी सड़क के निचले हिस्से में पानी जमा है। इसके चलते मार्ग पर कीचड़ हो गया है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। पानी और कीचड़ से वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, पैदल राहगीरों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क दुरुस्त नहीं होने से जल निकासी की व्यवस्था बाधित है। समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद इस मार्ग पर अक्सर जलभराव की स्थिति बन जाती है। खादर क्षेत्र के लोगों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है। लतीफपुर और चांदपुर से हस्तिनापुर आने-जाने वाले लोगों को भी जलभराव के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। राहगीरों ने संबंधित विभाग से पानी की निकासी कराने और मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें