घटना को लेकर पुलिस में हड़कंप मचा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उधर लड़की के पिता ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच घटना को एससी एसटी एक्ट में दर्ज कराने और बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की है।
पिता की ओर से बताया गया कि गांव के निवासी सलीम और मौजूदा ग्राम प्रधान इरफान सहित चार लोग उसकी बेटी को बहलाकर अज्ञात जगह पर ले गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान इरफान, उसके बडे भाई शरीफ, भतीजे सलीम और उनके कार चालक शहजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार को इस प्रकरण में थाने पहुंचे पीड़ित पिता के साथ आई ग्रामीणों ने आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज कराने की मांग की है।
युवती कानूनगो के पद पर तैनात है। युवती के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पुत्री को ब्लैकमेल करते हुए उसके खाते से साढे़ आठ लाख रुपये की रकम भी अपने खाते में ट्रांसफर करा ली है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना है।
इसके मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 में मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती को बरामद करने के लिये लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/