मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शोएब का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ सिटी मुकेश मिश्रा, सीओ एलआईयू सुधीर तोमर, सीओ रामपुर यतेंद्र नागर, एसडीएम दीप्ति देव यादव मौके पर पहुंच गए।
पीएसी को भी क्षेत्र में तैनात कर दिया गया। अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में शोएब के भाई शाहिद ने आरोपी मनोज, सांरग, अमन और बोबी के खिलाफ हत्या के आरोप में रामपुर मनिहारान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
रात में करा दिया गया था फैसला
बृहस्पतिवार रात को हुए झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे, सरिया चले। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए थे। रात में ही दोनों पक्षों की ओर से पंचायत की गई और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था। समझौतानामा लिखकर थाना में भी दे दिया गया था। लेकिन शोएब को लगी चोट के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिर जिला अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई थी।
क्षेत्र में तनाव की स्थिति पुलिस तैनात
मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। मोहल्ला सराय में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में भी तनाव की स्थिति है। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार अफवाह न फैलाए जाने एवं शांति बनाए रखने की अपील की है।
उधर, बसपा नेता फजलुर्रहमान के अलावा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विवेक कांत सिंह, आबिद हसन सहित अन्य राजनीतिक लोग भी थाने पहुंचे। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।