फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, एक की मौत 7 घायल, पुलिस बल तैनात 

Wed, 26 Sep 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के भोपा में गांव नंगला बुजुर्ग में मंगलवार देर रात रंजिश के चलते दलितों के दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक ऋषिपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  
विज्ञापन


 

भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग के भोला पुत्र ऋषिपाल और संजू पुत्र लाल सिंह श्रमिक हैं। मेरठ में इन दोनों ने एक साथ काम किया था। किसी बात को लेकर आपस में इनका विवाद हो गया। भोला ने संजू की पिटाई कर दी थी। गांव में दोनों के घर बराबर में है, पिटाई की बात को लेकर दोनों में तनातनी चली आ रही थी। मंगलवार की देर रात दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी की गालीगलौज से लाठी-डंडों तक पहुंच गई। दोनो पक्षों में लाठी, डंडों के साथ जमकर धारदार हथियार भी चले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया।

संजू पक्ष के राहुल, सुमित, पोपिन, संगीता और मनिषा को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, भोला पक्ष के ऋषिपाल, कौशल और विशाल की गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।  अस्पताल में भी दोनों पक्ष आपस में उलझते दिखाई दिए, जहां पुलिस ने सख्ती से शांत किया।  प्रारंभिक उपचार के बाद भोला के पिता ऋषिपाल (45) को डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए। पुलिस ने गांव जाकर दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ राममोहन शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। इंस्पेक्टर भोपा बीपीएस यादव ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों मे झगड़ा हुआ, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि कई घायल है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को कब्जे में ले लिया है। कई हमलावरों को भी पकड़ा गया है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें