फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ के आरोप में युवक धुने, सांप्रदायिक तनाव

Tue, 23 Oct 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लालकुर्ती क्षेत्र में एक किशोरी से दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी पक्ष के लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित और आरोपी पक्ष ने थाना घेरकर हंगामा किया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर लालकुर्ती देवेश शर्मा के मुताबिक किशोरी मंदिर से घर लौट रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने किशोरी पर कमेंट कर दिया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने अपने दो दोस्तों को बुला लिया और छेड़छाड़ कर दी। इसका पता लगने पर किशोरी का भाई और आसपास के लोग वहां पहुंच गए। भीड़ ने तीनों आरोपियों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर लालकुर्ती थाने ले आई।

मामला दो समुदाय से जुड़ा था। जानकारी लगते ही भाजपा के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। इस बीच आरोपी पक्ष से भी दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। लोगों ने कहा कि दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के हैं। देर रात तक समझौते के लिए थाने में वार्ता चलती रही। कई बार बहस भी हुई। इंस्पेक्टर का कहना है कि किशोरी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा 
एक किशोरी के साथ दो दिन पूर्व मारपीट व छेड़छाड़ करने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दर्जनों महिलाओं ने थाने में हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस मामले में साठगांठ कर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। महिलाओं ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति की परचून की दुकान है।

दो दिन पूर्व दुकान पर उसकी नाबालिग बेटी बैठी थी। इस बीच गांव के दो युवक सामान लेने आए। युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर किशोरी के ईंट मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने मामले की दो दिन पूर्व तहरीर दी थी। प्रकरण में सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर करन व अक्षय पुत्र राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा
ऊंचा सिद्दीकनगर में सोमवार शाम कुछ युवक एक दुकान पर बैठे थे। इसी बीच एक युवती वहां से गुजरी। युवकों ने छींटाकशी शुरू कर दी। कुछ ही दूरी पर मौजूद रियासत पुत्र लियाकत ने युवकों की इस हरकत का विरोध किया। इस पर युवकों ने मिलकर रियासत की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक रियासत को कहीं ले जाने लगे। शोर मचाने पर पिल्लोखड़ी पुल के पास फेंककर चले गए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें