फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बहादरपुर अंडरपास के पास एनएचएआई द्वारा मिट्टी डालकर रास्ता बंद करने के विरोध में शनिवार को किसानों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने मिट्टी के वाहनों को भी रोक दिया। किसानों ने खेतों पर जाने के लिए दिवाली तक एक्सप्रेस वे के बराबर में सर्विस रोड बनवाने की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के परतापुर, अछरोंडा, काशी, सौलाना, बहादरपुर सहित कई गांवों के किसान मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे से जुडे़ हैं। शनिवार को एनएचएआई ने बहादरपुर अंडरपास से मेरठ- दिल्ली रेलवे लाइन पर मिट्टी डाल दी। इससे यहां का मार्ग बंद हो गया। रास्ता बंद होने की सूचना पर दर्जनों किसान वहां पहुंच गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर एनएचएआई के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल पांडे किसानों के बीच पहुंचे। प्रोजेक्ट मैनेजर ने आश्वासन दिया कि एनएचएआई एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर सोलाना से रेलवे लाइन तक सर्विस रोड बनाकर किसानों को देगा। एनएचएआइ अधिकारियों ने बताया कि बहादरपुर में बन रहे अंडरपास से निकलकर सर्विस रोड तक पहुंचा जा सकता है। इस पर किसानों ने सहमति जता दी। उन्होंने मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल शुरू होने से पहले सर्विस रोड को पक्की तैयार करने के लिए कहा। इस अवसर पर दीपक राणा, संजय, सचिन, मछेंद्र मास्टरजी, ओमवीर सिंह, बिटटू, धर्मवीर मौजूद रहे। प्रोजेक्ट मैनेजर ने एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मजबूत बने सर्विस रोड
किसानों का मुआवजा जल्द से जल्द मिलना चाहिए। साथ ही सर्विस रोड मजबूत बननी चाहिए। - सुशील कुमार
तत्काल बने मार्ग
शुगर मिल को जाने वाला मार्ग तत्काल बने, जिससे किसानों को परेशानी न हो - सचिन राणा
टोल टैक्स माफ हो
किसानों के लिए एक रोड ऐसा बनाया जाए जिससे उनको सहूलियत हो। इस पर टोल टैक्स भी माफ होना चाहिए। ओमवीर
संपर्क मार्ग जरूरी
परतापुर गांव में जाने वाला रास्ता सर्विस रोड बनने से बंद हो जाएगा। उसको बंद करने से पहले संपर्क मार्ग बनाना होगा। - राजकुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें