फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स : पदक से चूकी मेरठ की प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
10 किमी पैदल चाल में 2 मिनट 27 सेकंड से पदक से रह गई दूर, चौथे नंबर पर रही
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरठवासियों के लिए पदक की आखिरी उम्मीद प्रियंका गोस्वामी भी पदक से चूक गईं। वह 10 किमी पैदल चाल में चौथे स्थान पर रहीं। 2 मिनट 27 सेकंड से वह पदक से चूक गईं।
विज्ञापन

प्रियंका गोस्वामी ने 45 मिनट 53.93 सेकंड का समय लेकर पैदल चाल में चौथा स्थान प्राप्त किया। जबकि ऑस्ट्रेलिया की एथलीट जेमिमा ने 42 मिनट 13.40 सेकंड समय निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। दूसरा स्थान भी ऑस्ट्रेलिया की एथलीट एलिजाबेथ ने प्राप्त किया। उन्होंने इसके लिए 42 मिनट 39.87 सेकंड का समय लिया। तीसरे स्थान पर 43 मिनट 27.46 सेकंड के साथ ऑस्ट्रेलिया की ही रेबेका रहीं। प्रियंका गोस्वामी ने 45 मिनट 53.93 सेकंड का समय लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रियंका गोस्वामी ने 43 मिनट 38 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता था। इस बार वह अपने पहले के रिकॉर्ड की बराबरी भी नहीं कर सकी। प्रियंका ने शुरुआत से ही एक ही रफ्तार पकड़कर रखी और ऑस्ट्रेलिया की दोनों एथलीट शुरुआत से पहला और दूसरा स्थान कब्जाए हुए थी। बीच में प्रियंका को एक रेड स्टार भी मिला, जिस कारण वह फोकस नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें