गंगानगर निवासी पंद्रह वर्षीय शपथ भारद्वाज डबल ट्रैप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके पिता एस राजू ने बताया वह फिलहाल दिल्ली में अभ्यास कर रहा है। मेरठ में डबल ट्रैप शूटिंग को लेकर सुविधाओं के अभाव के चलते दिल्ली का रुख किया है। लेकिन उसके हौसले बुलंद हैं। शपथ अभी तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 से ज्यादा पदक जीत चुका है। शपथ के प्रदर्शन को देखते हुए उसका चयन ओलंपिक स्कीम के तहत किया गया है। इसमें पीवी सिंधू, साइना नेहवाल, साक्षी मलिक, गीता कारमकर, गगन नारंग सहित कई बड़े चेहरे शामिल हैं। शपथ 2016 में इटली के इंटरनेशनल ग्रांड पिक्स प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीम के साथ गोल्ड मेडल, 2017 में दिल्ली में आयोजित सीनियर्स वर्ल्डकप में रिकार्ड के साथ गोल्ड अपने नाम कर चुका है। शपथ का लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतने का है।
अहवर रिजवी
मवाना क्षेत्र के महल गांव निवासी अहवर रिजवी भी डबल टैप शूटिंग में इंडियन टीम का हिस्सा हैं। अहवर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 23 पदक जीत चुके हैं। मास्को में 2017 में उन्होंने आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। कम उम्र में अहवर ने कई बड़ी प्रतियोगिताओं में खुद को साबित किया है। उनके पिता आसिफ हसन रिजवी किसान हैं। उन्होंने कहा ओलंपिक, एशियन गेम्स और कामनवेल्थ गेम्स जैसी बड़े खेलों में देश को पदक दिलाना उनका सपना है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/