फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्रों का विकास कराएंगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, नाली, खड़ंजा समेत अन्य विकास कार्य कराने का जिम्मा अब विकास समिति का होगा। शासन ने औद्योगिक क्षेत्रों के रखरखाव की जिम्मेदारी के लिए जिलों में विकास समितियों का गठन करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

लंबे समय से उद्यमियों की शिकायत है कि जिला पंचायत क्षेत्र में आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों का विकास नहीं होता है। वहां उद्यमियों को सुविधाएं नहीं मिलती हैं। हालांकि उद्यमी यूपीसीडा, यूपीएसआईडीसी एवं जिला पंचायत को दोहरे करों का भुगतान करते हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु की बैठक में सीएम ने इसके लिए विकास समितियों का गठन करने का आदेश दिया। समिति के अध्यक्ष कमिश्नर होंगे। सदस्य डीएम, आरएम यूपीसीडा एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत होंगे। उद्यमियों से प्राप्त करों एवं यूजर चार्ज की राशि में से 60 फीसदी राशि समिति के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र के भीतर विकास कार्यों, रखरखाव, नागरिक सुविधाओं की पूर्ति में खर्च होगी। इसका अलग खाता बनेगा। शेष 40 फीसदी राशि से औद्योगिक क्षेत्र के बाहर की सड़कें, नाली व अन्य कार्य जिला पंचायत द्वारा किए जाएंगे। प्रदेश के सभी जिलों में इन समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें