फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 22 Sep 2018 06:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में सभासद के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक कस्बे में जूते की दुकान करता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


खेकड़ा के विजय नगर निवासी राम कुमार का 25 वर्षीय बेटा रजनीश कुमार कस्बे में जूते और चप्पलों की दुकान करता था। उसकी मां तारा देवी वार्ड नंबर एक से सभासद है। भाई टिंकू ने बताया कि शुक्रवार की रात में रजनीश परिजनों के साथ नीचे कमरे में सोया हुआ था। तीन बजे तक वह कमरे में मौजूद थे। शनिवार की सुबह पांच बजे इंवेटर डाउन होने पर मां तारा देवी उठी तो वह नहीं मिली। मां ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में गई तो रजनीश का शव फांसी पर लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर खेकड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Trending Videos
विज्ञापन

भाई ने बताया कि मृतक रजनीश को किसी तरह की परेशान नहीं थी। उसने परिजनों से भी कोई शिकायत नहीं की। परिवार वालों से कोई विवाद नहीं था। उसने आत्महत्या किन कारणों से की है, इसका पता नहीं लग सका। पुलिस ने उसकी जेब से मिले मोबाइल को कब्जे में लिया है। 

थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि युवक का फांसी पर शव लटका हुआ मिला है। जेब से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

अविवाहित था मृतक रजनीश 
मृतक रजनीश कुमार अविवाहित था। भाई टिंकू ने बताया कि उसके रिश्ते की बात चल रही थी। वे तीन भाई थी। सबसे बड़ा भाई रविंद्र कुमार है। मृतक दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें