फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमिश्नर के कुत्ते को तलाशने में छूटे पुलिस के पसीने, आठ टीमों ने सैकड़ों घरों में ढूंढा, 25 घंटे बाद मिला

Tue, 27 Jun 2023 10:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. का इको कुत्ता रविवार शाम को लापता हो गया था। आठ टीमें रात दिन तलाश में जुटी तब जाकर 25 घंटे बाद सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन
इको कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. का इको (साइबेरियन हस्की नस्ल का कुत्ता) उनके आवास से रविवार  शाम छह बजे गायब हो गया। जानकारी लगने पर पुलिस-प्रशासन व नगर निगम में खलबली मच गई। पशु कल्याण अधिकारी ने आठ टीमें बनाकर घर-घर जाकर कुत्ते की तलाश शुरू कराई। करीब 25 घंटे बाद सोमवार शाम सात बजे कुत्ता पांडवनगर क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। बताया गया है कि कमिश्नर आवास का गेट खुला था, जिसके चलते कुत्ता खुद ही चला गया था।

विज्ञापन


रविवार को कुत्ता गायब होने पर करीब दो घंटे तक कमिश्नर आवास में तैनात कर्मचारी और पुलिसकर्मी इधर-उधर तलाशते रहे। काफी प्रयास के बावजूद वह नहीं मिला तो स्टाफ ने कमिश्नर को जानकारी दी। रात में करीब 12 बजे नगर निगम से पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह अपनी टीम को लेकर कमिश्नर आवास पर पहुंच गए। दो साल के इको का फोटो ले लिया और स्टाफ से जानकारी लेकर तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन

रविवार रात तीन बजे तक सिविल लाइन थाना पुलिस और नगर निगम टीम को लेकर कमिश्नर आवास के आसपास की कॉलोनियों में इको की तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। उसके बाद सोमवार सुबह 8 बजे से फिर टीम ने इको की तलाश में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। रात में कुत्ते के बरामद होने पर प्रशासन और निगम को राहत मिली। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. का कहना है कि कुत्ता खुद गया था और खुद लौट आया। 

बर्फ वाले इलाके में मिलते साइबेरियन हस्की
पशु कल्याण अधिकारी ने बताया है कि साइबेरियन हस्की नस्ल के कुत्ते अधिकांश बर्फ वाले इलाके में पाए जाते हैं। इस प्रजाति के कुत्ते परिवार के सदस्य के साथ ज्यादा लगाव रखते हैं। यह देखने में सुंदर होते हैं, इनके सूंघने की क्षमता भी ज्यादा होती है। बताया गया है कि बर्फ वाले क्षेत्र में फंसे लोगों को सूंघकर उनको खोजने में यह सबसे ज्यादा मददगार होते हैं। हाल के वर्षाें में देश में इस प्रजाति के कुत्तों को पालने का चलन बढ़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें